जगाधरी: यमुनानगर में तटबंध से राहत की बजाए मिली आफत, सोम व पथराला के पानी से 500 एकड़ फसल बर्बाद
यमुनानगर के साढौरा में सिंचाई विभाग की ओर से नकटी नदी पर बनाया गया तटबंध कस्बावासियों को राहत की बजाए आफत का पर्याय बन गया है। आरोप है कि नगरपालिका व कस्बावासियों के विरोध के बावजूद सिंचाई विभाग ने मनमानी करते हुए तटबंध बनाया। तटबंध के कारण नदी के प्रवाह क्षेत्र का दायरा कम हो गया और पानी कस्बे के कई मोहल्लों तक पहुंचकर परेशानी का सबब बन गया