जगाधरी: रूकाली के पास से सोम नदी की पटरी तोड़ने में 12 पर केस
बिलासपुर पुलिस ने गांव रूकाली के पास से सोम नदी की पटरी तोड़ने पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला उपमंडल अधिकारी जल सेवा की शिकायत पर दर्ज किया है। जगाधरी जल सेवाओं के उप मंडल अधिकारी सहदेव डागर ने बताया कि उन्हें एक ग्रामीण ने शिकायत दी थी कि गांव रूकाली व मलिकपुर के पास गांव के ही कुछ लोगों ने सोम नदी की पटरी तोड़ दी है,