जगाधरी: यमुनानगरके नगली गांव में ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल को जड़ा ताला:शिक्षा विभाग के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, अध्यापकों की कमी
यमुनानगर के गांव नगली स्कूल में अध्यापकों की कमी पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और स्कूल गेट पर ताला लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि नगली का स्कूल चार महीने से बिना अध्यापक के चल रहा है। ग्रामीण यूनुस खान ने बातचीत करते हुए बताया कि नगली गांव में शिक्षा की बुनियादी सुविधा का अभाव होने के कारण ग्रामीणों और अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया।