जगाधरी: तिरंगा लहराएं और हर घर तिरंगा पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करें: यमुनानगर डीसी कैप्टन मनोज कुमार
यमुनानगर के जिला सचिवालय में आज अपने कार्यालय में बात करते हुए जिले के डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने लोगों को हर घर में तिरंगा फहराने का आवाहन किया है और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करने की अपील भी की है । इसके बाद सेल्फी अपलोड करने वाले के नाम से एक पत्र भी जारी होगा।