जगाधरी: छछरौली अनाज मंडी में 18 अगस्त को होगी जन आशीर्वाद रैली, कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दिया जानकारी।
छिछोली अनाज मंडी में 18 अगस्त को जन आशीर्वाद रैली होने जा रही है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नाइब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे। इसके लिए आज जगाधरी में कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने एक बैठक ली और कई गांव का दौरा कर लोगों को रैली में आने का निमंत्रण भी दिया। मंत्री कंवरपाल ने कहा कि यह रैली रिकॉर्ड तोड़ रैली होगी।