युमा देवी नेगी बनीं हिमाचल किसान कांग्रेस की महासचिव
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस में कुल्लू जिले की युमा देवी नेगी को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रवि शर्मा की ओर से जारी नियुक्ति अधिसूचना के अनुसार युमा देवी नेगी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है। युमा देवी नेगी कुल्लू जिले की काईस पंचायत की रहने वाली हैं। किसान कांग्रेस के प्रदेश संगठन में उन्हें महासचिव की जिम्मेदारी मिलने से कुल्लू जिले में उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। युमा देवी नेगी को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के तहत संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रियता से कार्य किया जाएगा।
Kullu, Kullu | Oct 2, 2026