घग्गर नदी का पानी हरियाणा के ओटू हेड पर पहुंच गया है। हरियाणा की ओर से पॉन्ड मेंटेन किया जा रहा है। पॉन्ड मेंटेन होने के बाद यहां से निकलने वाली नहरों में पानी की आपूर्ति शुरू की जाएगी। नहरे चलने के बाद पानी सरप्लस हुआ तो राजस्थान के हनुमानगढ़ की ओर घग्घर नदी में पानी रिलीज किया जाएगा।