बक्सर: बक्सर में तिलक समारोह के दौरान दो पक्षों में विवाद, गोली चलने से एक व्यक्ति घायल
Buxar, Buxar | Apr 16, 2025 बक्सर स्थित पीसी कॉलेज इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। एक तिलक समारोह के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पीसी कॉलेज के पास स्थित ज्योति मैरेज हॉल है, जहां सोंधीला गांव निवासी अभय कुमार सिन्हा एक तिलक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जिन्हे गोली लगी है।