मुरैना नगर: मुरैना में कलेक्टर सख्त, मिठाई दुकानों पर छापा, अवैध गैस सिलेंडर पकड़े, एसडीएम की कार्रवाई
मुरैना में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के सख्त निर्देशों पर एसडीएम ने शहर की स्टेशन रोड व लुहार गली में मिठाई दुकानों पर छापा मारकर 10 कमर्शियल व 4 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए।दुकानदार वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।कलेक्टर के तीखे रुख के चलते घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर सख्ती बढ़ी है।अम्बाह में भी 30 सिलेंडर पकडे जो एजेंसी को सौंपे गए,कार्रवाई जारी है।