गढ़ी: परतापुर कस्बे में घर में संचालित ब्यूटी पार्लर में लगी आग, पुलिस जुटी जांच में
Garhi, Banswara | May 19, 2026 बांसवाड़ा जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के परतापुर कस्बे में मंगलवार सुबह घर में संचालित निखार ब्यूटी पॉर्लर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। जो सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड और गढ़ी थाना पुलिस पहुंची और आग बुझाई गई।