नारायणपुर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिली 6 हजार रुपये की मदद, बढ़ा आर्थिक संबल
नरायणपुर के किसान नरेन्द्र कुमार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से सालाना 6 हजार रुपये की सहायता मिली है, जिससे उनकी खेती बेहतर हुई और आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशों के तहत योजना का लाभ अधिक किसानों तक पहुंचाया जा रहा है।