गढ़वा: बच्चे को बचाते हुए अनियंत्रित होकर गिरी मोटरसाइकिल, आईटीबीपी जवान गंभीर रूप से घायल
Garhwa, Garhwa | Nov 24, 2026 गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर झूरा स्कूल के समीप मंगलवार को सड़क पर अचानक आए बच्चे को बचाने के प्रयास में आईटीबीपी के जवान की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। गढ़वा सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।