रफीगंज: रफीगंज में कासमा पुलिस ने की कार्रवाई, दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रफीगंज प्रखंड अंतर्गत कासमा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस कार्रवाई से इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता साफ तौर पर देखने को मिल रही है। बुधवार संध्या 7:00 बजे थाना अध्यक्ष ने इस बात की जानकारी दी।