बैरगनियां: बैरगनिया बाजार समिति के पास दो बाइकों की टक्कर में चार लोग गंभीर घायल
बैरगनिया बाजार समिति के पास शनिवार को दो बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।