सतत निगरानी से क्लोरीनेशन अभियान को मिली गति
जिले के 50 प्रतिशत पेयजल स्रोतों में हुआ क्लोरीनेशन
-----
श्योपुर जिले में जलजनित रोगों की रोकथाम हेतु पेयजल स्रोतों के क्लोरीनेशन का अभियान निरंतर जारी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सतत निगरानी एवं नियमित मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप अब तक जिले के लगभग 50 प्रतिशत पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन किया जा चुका है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा शेष स्रोतों में भी निर्धारित समय-सीमा में क्लोरीनेशन का कार्य कराया जा रहा है, जिससे नागरिकों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सतत् रूप से जारी रखी जा सके।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur