एसडीएम द्वारा पुस्तकालयो का निरीक्षण
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में एसडीएम श्योपुर श्री गगन सिंह मीणा की अध्यक्षता में गठित दल द्वारा आज श्योपुर शहर में संचालित राजस्थान लाइब्रेरी तथा फर्स्ट रैंक लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुस्तकालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं आवश्यक मानकों का परीक्षण किया गया। दल के अन्य सदस्य भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।
निरीक्षण में पाया गया कि आपातकालीन निकास एवं अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता है। इस संबंध में सभी पुस्तकालय संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे 7 दिवस के भीतर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें तथा निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन करें।
निर्धारित अवधि में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित नहीं किए जाने पर संबंधित पुस्तकालयों के विरुद्ध प्रचलित नियमों एवं विधिक प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जाएंगे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur