सुल्तानपुर: भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च, जिलाध्यक्ष ने कहा- घटना की करते हैं निंदा
सुल्तानपुर: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की शहादत को लेकर सुल्तानपुर में जनाक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार शाम 6 बजे राजनैतिक और सामाजिक संगठनों ने नगर में पाकिस्तान के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए उसका पुतला फूंका। इसके साथ ही कैंडल मार्च भी निकाला गया।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा, "आतंकवादियों ने कायरता पूर्ण हमला किया है।