सुल्तानपुर: आतंकी हमले के विरोध में श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया
सुलतानपुर जिले में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में नगर के तिकोनिया पार्क में शाम सात बजे शोक सभा वं कैंडल मार्च का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वाधान में नगरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।