सुल्तानपुर: पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर सपा सांसद ने कहा- पाकिस्तान और बाहरी ताकतों का हाथ, केंद्र सरकार की सुरक्षा पर उठाए सवाल
सुल्तानपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद राम भुआल निषाद ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सांसद ने गुरुवार को दोपहर 2 बजे मीडिया से बातचीत की।उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की कोई जाति नहीं होती। यह घटना आतंकवादियों की निराशा का परिचय है। पाकिस्तान ने इस आतंकवादी घटना को अंजाम दिया है। सांसद