सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में चार साल पुराने हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, भाई, बहन, मां और भाभी बरी; कर्ज न चुकाने पर हुई थी मौत
सुल्तानपुर में गुरुवार दोपहर 1 बजे एक चार साल पुराने हत्याकांड में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम ने चारों आरोपियों को बरी कर दिया है। धम्मौर थाना क्षेत्र के हाजी पट्टी गांव में 7 अगस्त 2021 की रात मोहम्मद नबी की हत्या हुई थी।शुरुआत में मृतक की मां अशरफुल निशा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 15 दिन बाद मृतक की पत्नी शबाना ने अपने देवर मोहम्मद आखिर, द