लालगंज: सुखड़ा नहर में स्नान के दौरान पानी में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
हलिया क्षेत्र के सिकटा गांव स्थित सुखड़ा नहर में शुक्रवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे स्नान के दौरान नहर में डूबने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व पुलिस ने नहर को बंद कराकर किशोर की तलाश करने में जुट गए। खोजबीन के दौरान करीब 10 मीटर दूर नहर में किशोर का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।