चरखारी: चरखारी कस्बे के पास नील गाय से टकराकर बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की हालत नाजुक
35 वर्षीय नरेंद्र नि0 कैथोकर छतरपुर व 40 वर्षीय प्रमोद नि0 पहरी हमीरपुर दोनों गुरुवार समय 4 बजे बाइक में सवार होकर चरखारी आ रहे थे। तभी चरखारी के पास नीलगाय से टकराकर घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने नरेंद्र की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है जबकि प्रमोद का इलाज किया जा रहा है।