चरखारी: चरखारी के गौरहारी गांव में सत्यनारायण कथा के हवन के धुएं से भड़की मधुमक्खियों का हमला, 6 लोग हुए घायल
गुरुवार समय तकरीबन 3 बजे महोबा के चरखारी ब्लॉक के गौरहारी गांव में एक शादी के बाद आयोजित सत्यनारायण कथा में हो रहे हवन के धुएं से भड़की मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में 6 लोग घायल हो गए। घायलों में धनप्रसाद, हरसहाय, हरप्रसाद, नर्वदा और दगपाल शामिल हैं। एक घायल की स्थिति गंभीर बताई गई है।