सकलडीहा: सैयदराजा कंदवा और धानापुर थाना क्षेत्र में गोतस्करी व नशे के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
पुलिस ने गोतस्करी व नशे के खिलाफ कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सैयदराजा व कंदवा में दो पिकअप से 24 गोवंश बरामद कर दो तस्कर दबोचे गए। वहीं धानापुर में एक आरोपी से 1.15 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहनों को सीज किया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।