जतारा: भारतीय किसान संघ दिगौड़ा व मोहनगढ़ की मासिक बैठक किले के देवी जी मंदिर प्रांगण में आयोजित, ग्राम समिति का हुआ गठन
भारतीय किसान संघ तहसील दिगौड़ा व मोहनगढ़ की मासिक बैठक किले में संपन्न हुई है। भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक आज दिगौड़ा के प्राचीन किले में आयोजित की गई। यह बैठक दिगौड़ा व मोहनगढ़ तहसील की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वप्रथम भगवान बलराम जी का पूजन किया गया। इस बैठक की किसान अध्यक्ष तहसील दिगौड़ा अध्यक्षता फूल सिंह घोष ने की।