होशंगाबाद नगर: ग्वालटोली एसपीएम पुलिया के पास युवक से मारपीट के मामले का एक और वीडियो आया सामने सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक
SPM पुलिया के पास युवक शुभम खंडारे के साथ रोहित एवं विजय ने आपसी विवाद के चलते सोमवार को सब्बल एवं रॉड से मारपीट कर दी थी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था मारपीट की घटना के बाद घायल युवक का एक और वीडियो मंगलवार बुधवार दरमियानी रात करीब 12.30 बजे सामने आया है जिसमें युवक घंटों सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा रहा लोग उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास करते रहे।