बारां: अंता विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत
Baran, Baran | Oct 31, 2025 अंता विधानसभा उपचुनाव में कार्यकर्त्ताओं को विजय का बीज मंत्र देने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ शुक्रवार को बारां जिले के दौरे पर पहुंचे। जिले की सीमा पर प्रवेश के दौरान पलायथा में प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ का कार्यकर्ताओं ने सांसद दुष्यंत सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया।