बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मोबाइल के साथ दो मोबाइल चोर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jul 11, 2026 आरपीएफ बक्सर की टास्क टीम ने शनिवार को स्टेशन पर लगातार कार्रवाई करते हुए चोरी के मोबाइल के साथ दो शातिरों को गिरफ्तार किया। पहली कार्रवाई अपराह्न 4:30 बजे की गई। इस दौरान पकड़े गए आरोपी की पहचान संतोष नौनिया, 20, पिता स्व. भुटकोरी नौनिया, निवासी नटुआ टोला, रघुनाथपुर, थाना ब्रह्मपुर के रूप में हुई। उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ।