करहल: करहल थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी पर दबंगों ने दंपति के साथ की मारपीट, बेटे ने थाने में की शिकायत
करहल थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र अर्जुन सिंह ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि मामूली कहासुनी होने पर दबंगों ने उनके माता-पिता के साथ मारपीट कर दी। जिसको लेकर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।