कुशेश्वर स्थान पूर्बी: 47.5 लीटर जब्त शराब का किया गया विनष्टीकरण
कुशेश्वरस्थान थाना परिसर से पूर्व-दक्षिण दिशा में विभिन्न कांडों में जब्त देसी-विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। दंडाधिकारी सह सीओ राकेश सिंह यादव एवं थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद की उपस्थिति में कुल 47.5 लीटर शराब को नष्ट किया गया। नियमानुसार कार्रवाई पूरी करने के बाद जब्त शराब को नष्ट कर दिया गया।