मुगलसराय: गोधना मोड़ चंदौली में फिर तड़तड़ाई गोली, बदमाश ने सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर बैग लेकर किया फरार
गोधना मोड़ पर रात्रि 08 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर बैग लूट लिया। व्यापारी दुकान बंद कर घर जा रहा था तभी बदमाशों ने धक्कामुक्की के बाद फायर कर दिया। घायल व्यापारी को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने जल्द खुलासे ki बात कही।