सिरदला: निरंकारी भवन का शुभारंभ, सत्संग में उमड़े हजारों श्रद्धालु
Sirdala, Nawada | Aug 29, 2026 कुशाहन में उत्तर प्रदेश से पहुंचे संत ने दिया मानवता और सेवा का संदेश, विधायक ने सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। सिरदला थाना क्षेत्र के कुशाहन गांव में शनिवार को संत निरंकारी मंडल सिरदला के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय विधायक विमल राजवंशी और सिरदला शाखा के मुखी रामदेव यादव ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद आयोजित सत्संग में