पोलायकलां: ग्राम निवालिया में एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
ग्राम निवालिया में एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।बुधवार शाम को पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम निवालिया निवासी देवकरण के साथ कैलाश द्वारा पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर गाली गलाैज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।