मुंगावली: मीरकाबाद केंद्र के अचलगढ़ में संपर्क अभियान के तहत लगाया गया बिजली समाधान शिविर
मीरकाबाद केंद्र अंतर्गत ग्राम अचलगढ़ में शनिवार को संपर्क अभियान 2026 के तहत विद्युत समाधान शिविर आयोजित किया गया । प्रशासन ने शनिवार को शाम 7:30 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि शिविर में खराब मीटरों को मौके पर बदला गया, उपभोक्ताओं के नाम परिवर्तन किये गए, वोल्टेज से सम्बंधित शिकायतों का निराकरण किया गया|