हलसी: हलसी प्रखंड के गौरा गांव में पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ के लिए निकली कलश शोभायात्रा
हलसी प्रखंड के गौरा गांव में पंच कुंडीय 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है.इसे लेकर सोमवार पूर्वाह्न 10 बजे यज्ञ स्थल से भव्य कलश जलभरण शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें 1111 युवतियां सिर पर कलश धारण कर आयोजन में शामिल हुए. विधायक रामानंद मंडल,जिप अध्यक्ष अंशु कुमारी, प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी आदि ने शोभायात्रा को फीता काटकर रवाना किया.