मांझी: तीन घरों में चोरों ने की चोरी, लाखों के आभूषण और नगदी चुराए
Manjhi, Saran | Aug 20, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र के हर्षपुरा एवं जैतपुर तिवारी टोला में बुधवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया । हर्षपुरा निवासी उमेश नाथ शर्मा के घर में चोर दीवार फांद कर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं जैतपुर के तिवारी टोला गांव में तारकेश्वर गिरी एवं स्वर्गीय मनमोहन तिवारी के मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपए के आभूषण एवं नगदी लेकर फरार हो गए।