आज़मगढ़: क्विक कैश के नाम से लोन लिंक पर क्लिक करना पड़ा हाफिजपुर निवासी पीड़ित साइबर फ्रॉड का शिकार, मुकदमा दर्ज
शहर कोतवाली के हाफिजपुर के निवासी अशोक कुमार गौतम पुत्र विश्वनाथ के अनुसार उसके मोबाइल पर क्विक कैश के नाम से लोन लिंक आया। जिसको क्लिक करने पर वह साइबर फ्रॉड के चंगुल में फस गया। साइबर अपराधियों ने उसके मोबाइल को ऐक्सेस कर लिया और कुछ पैसे भेज कर ज्यादा पैसा मंगाया गया। इसके बाद फिर से मोबाइल ऐक्सेस कर उसके फोटो निकाल कर एक ऐप में भर कर पैसा मांगने लगे।