मंझनपुर: कौशाम्बी में साथी की पुकार ने बचाई जान, 300 मीटर तक पुलिस गाड़ी में फंसा घिसटता रहा कुत्ता, पीछे दौड़ता रहा वफादार दोस्त
मंझनपुर-ओसा रोड पर सोमवार रात लगभग 11 बजे बेजुबान जानवरों के बीच दोस्ती और वफादारी की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने लोगों को भावुक कर दिया। ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी के अगले हिस्से में एक कुत्ता फंस गया और चालक को इसकी भनक तक नहीं लगी। वाहन करीब 300 मीटर तक उसे घसीटता चला गया। इस दौरान उसका साथी लगातार पुलिस वाहन के पीछे दौड़ता और जोर-जोर से भौंकता रहा।