बक्सर: चुरामनपुर में सहयोग शिविर आयोजित, प्रभारी मंत्री ने अफसरों को दी सख्त चेतावनी
Buxar, Buxar | May 19, 2026 चुरामनपुर पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन 1:00 बजे अपराह्न में किया गया। इसका उद्घाटन जिला प्रभारी मंत्री नंदकिशोर राम, डीएम साहिला, एसपी शुभम आर्य और मुखिया धनजी पांडे ने किया। शिविर में मंत्री नंदकिशोर राम ने सदर सीओ राहुल कुमार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि परिमार्जन प्लस आवेदनों के निष्पादन में देरी की लगातार शिकायतें मिल रही।