खरसिया: हाटी के इंद्रा पेट्रोलियम प्वाइंट पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, अनियमितताओं के चलते डीजल नोजल किया सील
छाल के ग्राम हाटी स्थित इंद्रा पेट्रोलियम प्वाइंट पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक जांच के दौरान सीसीटीवी बंद, रिकॉर्ड संधारण में कमी सहित कई अनियमितताएं पाईं। कार्रवाई करते हुए डीजल टंकी के एक नोजल को सील किया गया। प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।