*गौचर बचाओ फाउंडेशन की जिला कार्यकारिणी घोषित*
भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल, 08 जून गौचर बचाओ फाउंडेशन के संगठनात्मक विस्तार एवं गौचर, चारागाह, वन, जल स्रोत एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्यों की प्रभावी पूर्ति हेतु प्रदेश संयोजक लक्ष्मी कुमारी एडवोकेट द्वारा राष्ट्रीय संयोजक गौटू सिंह मंगलपुरा की सहमति से भीलवाड़ा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
घोषित कार्यकारिणी में उदय लाल बोराना एडवोकेट को जिला संयोजक, मुकेश कुमार सुथार एडवोकेट को जिला महासचिव, आरपी पटवारी एडवोकेट को जिला विधि सलाहकार तथा प्रसिद्घ यूट्यूबर एवं इन्फ्लुएसर हंसराज अठारीया को जिला प्रचारक अन्य पदों पर विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि नवगठित कार्यकारिणी गौचर भूमि संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
Bhilwara, Bhilwara | Jun 8, 2026