पटना ग्रामीण: पटना IIT को मिलेगा ₹600 करोड़ का तोहफ़ा, फेज-3 विस्तार योजना मंज़ूर: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
पटना में शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मिडिया को बताया कि देश के 23 आईआईटी में से 8 में विस्तार कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए लगभग 11,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि “यह गर्व की बात है कि इसमें पटना आईआईटी भी शामिल है। यहां फेज-3 विस्तार के लिए 600 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।