पटना ग्रामीण: पटना में एक बाइक सवार अपराधी 100 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार, एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने दी जानकारी
पचरुखिया थाना क्षेत्र के तीन मुहानी के पास एक बाइक पर सवार अपराधी को 100 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। शनिवार शाम 4:49 बजे मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने दी है। मौके पर उन्होंने यह भी बताया कि अवैध शराब के परिवहन की रोकथाम के दौरान कुल तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इसके साथ ही 285 लीटर देसी शराब भी बरामद किए गए हैं।