पटना ग्रामीण: ट्रक चालक से मारपीट कर सड़क किनारे फेंक ट्रक लूटने के मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार: एसपी ईस्ट परिचय कुमार
गौरीचक थाना क्षेत्र में एक ट्रक को रुकवा कर ट्रक चालक के साथ अज्ञात अपराधियों के द्वारा मारपीट कर नशा युक्त पदार्थ पिलाकर उसे सड़क किनारे फेंक कर ट्रक लूट ली गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। लूटेगा ट्रक और 2160 कार्टून इमामी कंपनी का तेल बोकारो झारखंड से भी एक गोदाम से बरामद किया गया है।