पटना ग्रामीण: पीएमसीएच ओटी में सर्जरी के दौरान प्लास्टर गिरा, डॉक्टर ने वीडियो वायरल किया
पटना के पीएमसीएच में शुक्रवार को सर्जरी के दौरान ऑपरेशन थिएटर की छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया। उस समय ओटी में मरीज के साथ कई डॉक्टर, नर्स और असिस्टेंट मौजूद थे। मलबा गिरने से ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर के पैर में चोट आई, जबकि पास खड़ी नर्स बाल-बाल बचीं। ऑर्थोपेडिक विभाग के एक डॉक्टर ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मामले को सार्वजनिक किया।