भूपालसागर: ग्राम पंचायत करूंकड़ा मुख्यालय पर स्वीप द्वारा लोकसभा चुनाव के तहत मतदान जागरूकता का कार्यक्रम हुआ आयोजित
स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदान प्रतिशत बढ़ाने ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का हुवा आयोजन। ग्राम पंचायत करूंकड़ा मुख्यालय पर स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों एवं गीतों द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाकर लोगों को प्रेरित किया गया। इस दौरान सिर्फ के पदाधिकारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गांव के ग्रामीण भी मौजूद रहे।