फरसगांव: फरसगांव उपचुनाव पर MLA नीलकण्ठ टेकाम का हमला, बोले- कांग्रेस को वार्ड में नहीं मिले प्रत्याशी, कांग्रेस ने किया पलटवार
फरसगांव नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है। विधायक नीलकण्ठ टेकाम ने कांग्रेस पर स्थानीय प्रत्याशी नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए पार्टी का जनाधार खत्म होने की बात कही। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि घोष ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही है और जनता भाजपा को जवाब देगी यह तो रिजल्ट बताएगा।