जहानाबाद: पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने नगर थाने में दिया आवेदन
जहानाबाद के निजामुद्दीनपुर में रह रही पिंकी देवी ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2007 में पटना निवासी जितेंद्र कुमार से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। आरोप है कि पति कई वर्षों से मारपीट करता है। परेशान होकर वह बच्चों के पालन पोषण हेतु जहानाबाद में रहने लगी और पति वहां भी आ धमका।