उज्जैन शहर: निगम की लापरवाही से खतरे में लोगों की जान, मकान गिरने के डर से होटल में सोने को मजबूर
रोड चौड़ीकरण के कार्य में उज्जैन में बीती रात एक मकान गिरने के बाद भी नगर निगम की टीम ने लापरवाही की हद पार कर दी। जिस जगह मकान गिरा, वहां दो मकान और गिरने की स्थिति में हैं। ऐसे में निगम के कर्मचारियों ने न तो रास्ता रोका और न ही कर्मचारियों को सुरक्षा किट उपलब्ध करवाई। इधर, मकान गिरने के बाद कई लोग अपने घर छोड़कर होटल में रहने चले गए।