मोहता धर्मशाला में ठहरे 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
बीकानेर, 23 अगस्त। मोहता धर्मशाला में ठहरे एक बुजुर्ग व्यक्ति की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह करीब 7 बजे बुजुर्ग के मृत अवस्था में मिलने की सूचना मिली।
मृतक की पहचान नथमल पुत्र हीराराम, उम्र 78 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 8, तोलियासर (श्रीडूंगरगढ़) के रूप में बताई गई है।
सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम से सोएब भाई, मो. जुनैद और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। संबंधित कोटगेट थाना पुलिस के सुनील जी मय टीम की जांच एवं निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम एवं पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
खिदमतगार खादिम सोसाइटी की ओर से हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएब भाई, मो. जुनैद खान, अब्दुल सतार, इमरान तथा असहाय सेवा सं�
Bikaner, Bikaner | Aug 23, 2026